फतेहपुर में शादी से ठीक एक दिन पहले फतेहपुर जिले में एक लेखपाल द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बा निवासी रामलाल कोरी के 25 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार कोरी ने मंगलवार सुबह अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुधीर लेखपाल के पद पर तैनात थे और जहानाबाद विधानसभा में SIR (सर्वे ऑफ इंडिया) कार्य के लिए उन्हें सुपरवाइजर की जिम्मेदारी दी गई थी। परिजनों और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, काम का अत्यधिक दबाव होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थे। इसी बीच, कथित लापरवाही को लेकर जहानाबाद के एआरओ (सहायक राजस्व अधिकारी) ने उन्हें निलंबित कर दिया था। सुधीर की बारात 26 नवंबर को जानी थी, ऐसे में निलंबन के बाद उनका तनाव और बढ़ गया था। मंगलवार की सुबह घर वालों ने उन्हें कमरे में फांसी पर लटका पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और निलंबन तथा कार्य दबाव को लेकर भी तथ्य जुटाए जा रहे हैं।
शादी से एक दिन पहले लेखपाल ने सुसाइडि किया:फतेहपुर में SIR के काम में लापरवाही पर निलंबन हुए थे, परिजन बोले-दबाव में थे
📅 Published: November 25, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
