शादी से लौटते समय बोलेरो खंदक में पलटी:छह घायल; 6 दिन बाद बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, छुट्टा जानवर सामने आने से हादसा

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

संभल। शादी की खुशी मातम में बदल गई। जुनावई थाना क्षेत्र के बबक्करपुर निवासी 61 वर्षीय अमर सिंह की गुरुवार सुबह अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे उस बोलेरो दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे, जो शनिवार रात शादी से लौटते समय पलट गई थी। हादसे में कुल छह ग्रामीण घायल हुए थे। घटना शनिवार रात करीब 11 बजे संभल जिले की गुन्नौर तहसील के जुनावई क्षेत्र के गांव नंदपुर के पास हुई। बोलेरो में सवार छह ग्रामीण रेवाड़ा गांव में शादी की दावत खाने गए थे। लौटते समय अचानक गाड़ी के सामने एक आवारा पशु आ गया। ड्राइवर के संभलने से पहले ही बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई। हादसे में अमर सिंह को गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें तत्काल अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां छह दिन तक इलाज के बाद गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। हादसे में चंद्रकेश, अरविंद, प्रेमपाल सहित अन्य ग्रामीण भी घायल हुए थे, जिनका उपचार जारी है। अमर सिंह का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने भावनात्मक स्थिति के चलते पोस्टमॉर्टम न कराने का निर्णय लिया है। गांव में घटना को लेकर शोक की लहर है और लोग लगातार परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *