शामली में पुलिस मुठभेड़, इनामी बदमाश ढेर:दो जिलों से फरार था, सिपाही घायल, दूसरा साथी भागा

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। झिंझाना थाना क्षेत्र के वेदखेड़ी गांव के जंगल में हुई इस कार्रवाई में एक इनामी बदमाश मारा गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर गन्ने के खेत से फरार हो गया। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली से एक सिपाही भी घायल हुआ है। मृतक बदमाश दो जनपदों से वांछित था और उस पर इनाम घोषित था। शामली से उस पर 50,000 रुपये और बागपत से 25,000 रुपये का इनाम था। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई गंभीर अपराधों में शामिल था। यह मुठभेड़ स्वाट टीम और झिंझाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई थी, जो मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी के दौरान हुई। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से बिना नंबर प्लेट वाली एक अपाचे बाइक, एक कार्बाइन, इटली मेड 32 बोर का एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शामली के एसपी एनपी सिंह ने बताया कि मारा गया बदमाश थाना कांधला क्षेत्र में एक महिला से हुई लूट की घटना में भी शामिल था।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *