शाहजहांपुर के तिलहर-निगोही मार्ग पर खाई में गिरी बस:नेपाल बॉर्डर से चंडीगढ़ जा रही थी, 54 यात्री थे सवार; बड़ा हादसा टला

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

शाहजहांपुर के तिलहर-निगोही मुख्य मार्ग पर डडिया गांव के पास आज सुबह एक यात्री बस गहरी खाई में गिर गई। नेपाल बॉर्डर के कृष्णानगर से चंडीगढ़ जा रही इस बस में लगभग 54 यात्री सवार थे। यह घटना गुरुवार सुबह 2 से 3 बजे के बीच हुई। बस के खाई में गिरने के बाद यात्रियों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस हादसे में बस चालक, परिचालक और दो अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। किसी भी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। बस चालक अमनदीप ने बताया कि वह अमन टूरिस्ट की बस से नेपाल बॉर्डर के कृष्णानगर से बलरामपुर होते हुए चंडीगढ़, पंजाब जा रहा था। बस में महिलाएं, बच्चे और पुरुष सहित कुल 54 यात्री सवार थे। चालक गूगल मैप के सहारे रास्ता देख रहा था, जिसे शाहजहांपुर होते हुए NH 30 मुख्य हाईवे से जाना था। चालक के अनुसार, गूगल मैप ने उसे शॉर्टकट के रूप में तिलहर-निगोही मुख्य मार्ग दिखाया। यह मार्ग डभौरा तिलहर में वर्तमान में बंद है और बड़े वाहनों के लिए सुरक्षित नहीं है। चालक ने बताया कि वह अपने तय मार्ग से भटककर गलत रास्ते पर आ गया था। सड़क पर आवारा जानवरों को बचाने के प्रयास में बस सड़क के किनारे उतर गई और खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय बिरसिंहपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस को खाई से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। खबर लिखे जाने तक बस को खाई से बाहर नहीं निकाला जा सका था। आसपास के ग्रामीण और यात्री भी बस को निकालने में मदद कर रहे थे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *