शाहजहांपुर में शनिवार शाम एक गन्ना लदा ट्रक पलटने से छह भैंसों और चार बकरियों की दबकर मौत हो गई। यह घटना थाना कांट क्षेत्र के ककराही प्राथमिक विद्यालय के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मरेना गन्ना सेंटर से एक ट्रक में गन्ना लादकर चीनी मिल ले जाया जा रहा था। ककराही प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। उसी समय चरवाहे अपनी भैंसों और बकरियों के साथ वहां से गुजर रहे थे। पलटे हुए ट्रक के नीचे दबने से आसाराम की तीन और दुर्विजेय की तीन भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अतिरिक्त, चार बकरियां भी ट्रक के नीचे दबकर मर गईं। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सड़क पर गिरे गन्ने को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।
शाहजहांपुर में गन्ना लदा ट्रक पलटा:6 भैंसों और 4 बकरियों की दबकर मौत, प्राथमिक विद्यालय के पास हादसा
📅 Published: November 29, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
