शिशु वाटिका कॉलेज में मनाया संविधान दिवस:प्रधानाचार्य बोले-कंस्टीट्यूशन के अध्ययन से देश मजबूत होगा

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मुरादाबाद के शिशु वाटिका इंटर कॉलेज गोविंद नगर में संविधान दिवस और महान साहित्यकार डॉ. हरिवंश राय बच्चन की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में संविधान के प्रति जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य हरि निवास गुप्ता के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि संविधान राष्ट्र की आत्मा है और यह नागरिकों के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल आधार है। प्रधानाचार्य ने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने इसे अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मसमर्पित किया था, जो 2 वर्ष 11 महीने 18 दिनों के गहन अध्ययन का परिणाम था। उन्होंने छात्रों को संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उप प्रधानाचार्य निगम रस्तोगी, अध्यापक मुन्नालाल यादव और अध्यापिका प्रिया ने भी बच्चों को संविधान की महत्ता से अवगत कराया। इसी अवसर पर कक्षा 10 की छात्रा श्रेया वर्मा ने महान कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन के जीवन और साहित्यिक योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण अध्यापिका प्रिया द्वारा बच्चन जी की अमर कृति ‘मधुशाला’ का भावपूर्ण काव्य-पाठ रहा। उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने इसकी सराहना की। अंत में प्रधानाचार्य ने कहा कि संविधान का अध्ययन तथा उसके मूल्यों का पालन करके ही हमारा लोकतंत्र और अधिक मजबूत तथा जनहितकारी बन सकता है। उन्होंने प्रत्येक विद्यार्थी को संविधान को समझने और उसे व्यवहार में लाने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *