श्रावस्ती में इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई:पुलिस और SSB संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

श्रावस्ती जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने सभी थानों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत इंडो-नेपाल सीमा पर लगातार सघन चेकिंग और सतर्क निगरानी की जा रही है। पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीमें सीमावर्ती क्षेत्रों में पूरी तरह अलर्ट हैं। थाना मल्हीपुर क्षेत्र के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर ककरदरी में पुलिस और SSB ने पेट्रोलिंग कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही। इसी तरह, थाना सिरसिया पुलिस ने SSB के साथ सुईया बॉर्डर पर गश्त कर आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की गहनता से चेकिंग कर रहे। इसके अतिरिक्त, जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों, स्थानीय साप्ताहिक बाजारों, सार्वजनिक आयोजनों और धार्मिक स्थलों पर भी संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग लगातार जारी है। सीमावर्ती क्षेत्रों में एसपी के चेकपॉइंट्स सहित अन्य जगहों पर पुलिस और SSB के जवान पूरी तरह मुस्तैद हैं।
जंगलों से निकलने वाले रास्तों पर भी पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। नेपाल से भारत आने वाले और भारत से नेपाल जाने वाले लोगों की भी लगातार जांच की जा रही है। चेकिंग के बाद ही किसी को आने जाने की इजाजत दी जा रही।पुलिस अधीक्षक ने यूपी 112 पीआरवी को निरंतर गश्त करने के निर्देश दिए हैं, जिसके चलते यूपी 112 वाहन भी बॉर्डर क्षेत्र में भृमणशील हैं। सोशल मीडिया पर अफवाहों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की सूचना देने के लिए संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। श्रावस्ती पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या आपातकालीन नंबर डायल 112 पर दें।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *