श्रावस्ती में संविधान दिवस पर सामूहिक संकल्प:जिला प्रशासन और पुलिस ने शपथ ली, प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

संविधान दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला मुख्यालय सहित पूरे श्रावस्ती में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। कलेक्ट्रेट में आयोजित मुख्य समारोह में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने कहा कि ‘हम भारत के लोग’ से शुरू होने वाली प्रस्तावना देश के प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाती है। उन्होंने संविधान को केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र के उत्थान का आधार बताया। संविधान दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन विकास भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विभिन्न सरकारी विभागों, स्थानीय निकायों और शिक्षण संस्थानों में भी किया गया। इन स्थानों पर भी संकल्प पाठ, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं और विचार गोष्ठियां आयोजित की गईं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने पुलिस कार्यालय में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराते हुए शपथ दिलाई। उनके निर्देश पर जिले के सभी थाना, चौकी, थाना कार्यालयों और अग्निशमन केंद्रों पर भी प्रभारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोकतांत्रिक मर्यादाओं को सुदृढ़ करना था।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *