श्रीप्रकाश जायसवाल की अस्थियां संगम में विसर्जित:प्रयागराज के त्रिवेणी दर्शन में पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की अस्थि कलश संगम में प्रवाहित की गई। उनके बेटे सिद्धार्थ प्रकाश जायसवाल, गौरव प्रकाश जायसवाल, उनके भाई प्रमोद जायसवाल, रविंद्र जायसवाल भी मौजूद रहे। इसके पहले एचके जायसवाल सभा की ओर से त्रिवेणी दर्शन कीडगंज में उनकी अस्थि कलश ले जायी गई थी। यहां पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई थी। पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी एवं सभा के अध्यक्ष पदुम जायसवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्रीप्रकाश जायसवाल समाज के प्रति समर्पित रहे हैं और सहजता और सादगी के मिसाल थे। उनके निधन से समाज की बहुत बड़ी क्षति हुई है। श्रद्धांजलि सभा का संचालन अरुण कुमार जायसवाल ने किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सुनील जायसवाल, विजय कुमार जायसवाल, राजेश केसरवानी, डॉ. अतुल जायसवाल, दिलीप जायसवाल, योगेश जायसवाल, शत्रुघ्न जायसवाल, अशोक जायसवाल, राकेश जायसवाल, प्रमोद मोदी व अन्य रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *