श्री गुरु सिंह सभा हुई भंग, सभी ने दिया इस्तीफा:संस्थापक कुलदीप सिंह ने कहा-3 माह चलेगा सदस्यता अभियान फिर होंगे चुनाव, नई कार्यकारिणी का होगा गठन

📅 Published: December 3, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

श्री गुरु सिंह सभा, कानपुर पूरी तरह से अब भंग हो गई है। अब एक बार फिर से नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इससे पहले तीन माह तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा फिर दोबारा से चुनाव होंगे। इसके बाद नई कार्यकारणी का गठन होगा। यह जानकारी सभा के संस्थापक सरदार कुलदीप सिंह ने दी। बता दे की सभा में अंदरूनी मतभेद के कारण सभी सदस्यों के बीच दो गुटों बन गए है। सभा के महासचिव गुरविन्दर सिंह वासु के इस्तीफा देने के बाद बुधवार को प्रधान सिमरनजीत सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया, हालांकि प्रधान के इस्तीफा देते ही पूरी कार्यकारिणी वैसे ही भंग हो गई, लेकिन फिर भी संस्थापक कुलदीप सिंह के कहने पर पूरी कार्यकारिणी ने अपना इस्तीफा उन्हें सौंपा है। आपको बताते हैं क्या हुई अंदरूनी मतभेद हाल ही में 35वें गुरु तेग बहादुर साहिब शहीदी पर्व का आयोजन मोतीझील प्रांगण में किया गया था। इसमें सभा के संस्थापक व चेयरमैन कुलदीप सिंह ने साफ आदेश दिए थे कि संगत बड़ी संख्या में आएगी और सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी, लेकिन इस कार्यक्रम में लोगों ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। इसके कारण कार्यक्रम में कई प्रकार के व्यवधान सामने आए। उन्होंने कहा कि गुरु महाराज की कृपा से बस किसी तरह से कार्यक्रम निपट गया है। हम लोग सभा का विस्तार कर रहे हैं। इसलिए किसी के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाने से अच्छा है सभी लोग अपना इस्तीफा दे दें और फिर से चुनाव कराए जाएंगे। कैसे बनेगी नई कार्यकारिणी सभा के संस्थापक सरदार कुलदीप सिंह ने कहा कि सभी के इस्तीफा आ चुके हैं। अब तीन माह सिर्फ सदस्यता अभियान चलेगा और हमारा प्रयास रहेगा की इसमें शहर का हर एक सिख सदस्य बने। सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद फिर से चुनाव प्रक्रिया कराई जाएगी और उस चुनाव में जो कार्यकारिणी चुनी जाएगी उसी को ही आगे की जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। प्रधान ने भी दिया इस्तीफा प्रधान सिमरनजीत सिंह ने कहा कि मोतीझील प्रांगण में संपन्न हुए गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी पर्व पर जो भी कुछ हुआ वह ठीक नहीं था। सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए थी। किसी के ऊपर आरोप प्रत्यारोप मैं नहीं लग रहा हूं, लेकिन जो आदेश मुझे मिले और सभा के विस्तार के लिए जो कहा जाएगा वह मैं करूंगा। इसलिए मैंने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। आगे चुनाव लड़ेंगे या नहीं अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *