संतकबीरनगर में ग्राम पंचायत और विकास अधिकारी आंदोलन पर:FRS ऑनलाइन उपस्थिति और गैर-विभागीय कार्यों के विरोध में 15 दिन का सत्याग्रह

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

जिले समेत प्रदेशभर में ग्राम पंचायत सचिवों ने आज से चरणबद्ध सत्याग्रह शुरू कर दिया है। यह आंदोलन 1 से 15 दिसंबर 2025 तक चलेगा। सचिव FRS ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली और गैर-विभागीय कार्यों के बढ़ते बोझ का विरोध कर रहे हैं। यह सत्याग्रह प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह और ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुबाष चन्द्र पाण्डेय के आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है। संतकबीरनगर जिले के ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला मीडिया प्रभारी अभिनव रवि वत्स ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आज पूरे जिले के सभी ब्लॉकों में ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी आज से आंदोलन पर है। आंदोलन के पहले चरण में, 1 से 4 दिसंबर तक सचिव काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्य करेंगे। यह प्रतीकात्मक विरोध का पहला कदम है। इसके बाद, 5 दिसंबर को प्रदेशभर में सचिव धरने पर बैठेंगे और सभी सरकारी व्हाट्सएप समूहों से सामूहिक रूप से बाहर हो जाएंगे। 10 दिसंबर को सभी सचिव निजी वाहनों का उपयोग बंद कर देंगे, जिससे फील्ड कार्य प्रभावित हो सकते हैं। आंदोलन के अंतिम चरण में, 15 दिसंबर को सचिव अपने डोंगल ब्लॉक कार्यालयों में जमा करेंगे, जिससे तकनीकी कार्य बाधित होने की आशंका है। सचिव अब बोझिल कार्यप्रणाली और अव्यवस्थित ऑनलाइन सिस्टम का दबाव नहीं झेलेंगे। आगे उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, आंदोलन और तेज़ होगा। सचिवों की इस एकजुटता से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *