संदिग्ध परिस्थिति में महिला कांस्टेबल ने किया सुसाइड:अलीगढ़ के रोरावर थाने में थी तैनाती, बन्ना देवी के सुरक्षा विहार इलाके में रह रही थी पुलिसकर्मी

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक महिला कांस्टेबल ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला कांस्टेबल का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलने पर बन्ना देवी थाना प्रभारी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और कांस्टेबल को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने महिला कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया है। महिला कांस्टेबल की तैनाती रोरावर थाना क्षेत्र में थी, वह किराए का कमरा लेकर बन्ना देवी क्षेत्र में रह रही थी। खबर अपडेट की जा रही है…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *