संभल में दो बूथों की मतदाता सूची 100 फिसदी डिजिटाइज्ड:डीएम ने बीएलओ को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

संभल में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के तहत दो बूथों की मतदाता सूची शत-प्रतिशत डिजिटाइज्ड हो गई है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर संबंधित बीएलओ को सम्मानित किया गया। प्राथमिक विद्यालय रझा, विकासखंड असमोली का बूथ संख्या 219 और विकासखंड बनियाखेड़ा के आंशिक बिलारी का बूथ संख्या 370 पूरी तरह डिजिटाइज्ड हुआ है। बीएलओ मूलचंद वर्मा ने असमोली ब्लॉक के बूथ संख्या 219 के सभी 709 मतदाताओं का डिजिटलीकरण किया, जबकि बीएलओ श्रीमती रूबी ने बनियाखेड़ा ब्लॉक के बूथ संख्या 370 के सभी 806 मतदाताओं का डिजिटलीकरण पूरा किया। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने दोनों बीएलओ के कार्य की सराहना की। उन्होंने जनपद के सभी बीएलओ को मतदाता सूची का डिजिटलीकरण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने यह भी घोषणा की है कि मतदाता सूची को सबसे पहले डिजिटाइज्ड करने वाले शीर्ष दस बीएलओ को 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 24 नवंबर को बीएलओ मित्रपाल सिंह ने जनपद में सबसे पहले अपने बूथ को डिजिटाइज्ड किया था। इसी क्रम में, संभल तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी रामानुज, डिप्टी कलेक्टर निधि पटेल और तहसीलदार धीरेंद्र सिंह ने बीएलओ मूलचंद वर्मा को शॉल, पुष्प, पुस्तक और 2100 रुपए की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। वहीं, चंदौसी तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी ने बीएलओ श्रीमती रूबी को शॉल, पुष्प, पुस्तक और 2100 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *