संभल में वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बाइक से हरियाणा से बरेली लौटते समय हादसा, सिर में आई चोट

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

संभल जिले में एक सड़क हादसे में बरेली के 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक हरियाणा के रेवाड़ी से बाइक पर सवार होकर अपने घर बरेली लौट रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह हादसा जनपद संभल की चंदौसी तहसील के बहजोई कोतवाली क्षेत्र में रजपुरा रोड स्थित नवीन पुलिस लाइन के पास हुआ। मृतक की पहचान राज पुत्र श्यौराज निवासी हैदरगंज उर्फ अलीगंज, बरेली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राज जब बहजोई-रजपुरा मार्ग पर पहुंचा, तो उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे घायल अवस्था में देखकर एंबुलेंस 108 को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल राज को बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालांकि, चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल प्रशासन ने युवक के शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि मृतक के पास मिली बाइक, आधार कार्ड और अन्य सामान से उसकी पहचान बरेली के अलीगंज निवासी राज के रूप में हुई। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह सड़क हादसा मध्यरात्रि में हुआ था। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *