संविधान दिवस पर अकादमी अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ:उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में संविधान के प्रति कर्तव्य पालन का संकल्प

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

संविधान दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति कर्तव्य पालन की शपथ ली। यह शपथ अकादमी परिसर में अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह और निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर के नेतृत्व में दिलाई गई। इस दौरान शपथ-पत्र का वाचन किया गया। शपथ ग्रहण के दौरान, भारत के संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। इसमें कहा गया कि ‘हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय; विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता; प्रतिष्ठा एवं अवसर की समता प्रदान करने के लिए; और व्यक्ति की गरिमा तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता को बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर, इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित एवं आत्मार्पित करते हैं।’ इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के साथ-साथ कथक केंद्र और रेडियो जयघोष के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *