संसद का शीतकालीन सत्र आज से:SIR और BLO की मौत पर चर्चा की मांग, इंडिया ब्लॉक की बैठक में सपा सांसद मौजूद

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

संसद में सोमवार से शीतकालीन सत्र (विंटर सेशन) की शुरुआत हो रही है। सत्र से पहले PM मोदी सदन के बाहर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा- बिहार के चुनाव में लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। माताओं-बहनों की भागेदारी में लोकतंत्र की ताकत दिखाई दी। PM ने कहा- कुछ पार्टियां चुनाव में मिली हार पचा नहीं पाती हैं। एक-दो दल बिहार नतीजों से बाहर नहीं निकल पा रहे है। संसद का यह सत्र पराजय की बौखलाहट का मैदान नहीं बनना चाहिए। सदन में ड्रामा नहीं, डिलीवरी देनी चाहिए। लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही 11 बजे शुरू होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दफ्तर में में इंडिया ब्लॉक नेताओं की बैठक चल रही है। इसमें सपा के अखिलेश यादव सहित अन्य सांसद मौजूद हैं। शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। 19 दिन के सत्र में 15 बैठकें होंगी। इस दौरान एटॉमिक एनर्जी बिल समेत 10 नए बिल पेश हो सकते हैं। सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में सरकार केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025 और सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा सेस विधेयक, 2025 पेश करेंगी। वहीं, दोनों सदनों में 7 राज्यों में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर हंगामा हो सकता है। विपक्ष लगातार SIR को लेकर सरकार पर हमलावर है। SIR के काम में लगे BLO की मौतों का मुद्दा भी उठ सकता है। आरोप है अधिक दबाव के कारण BLO खुदकुशी कर रहे हैं या उनकी मौत हो रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *