बहराइच जिले के फखरपुर इलाके में मदन कोठी के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सोमवार शाम को बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर मदन कोठी के पास हुई। रानीपुर थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय नरेंद्र अपनी पत्नी सोनी के साथ रिश्तेदारी से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में नरेंद्र, उनकी पत्नी सोनी, और दूसरी बाइक पर सवार मोहम्मद अहमद व अनीस गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर फखरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों घायलों, सोनी, मोहम्मद अहमद और अनीस का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। फखरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक नरेंद्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी सहित तीन घायल:बहराइच में सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मारी, रिश्तेदारी से लौट रहे थे
📅 Published: November 25, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
