सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा, कक्ष निरीक्षकों को कड़े निर्देश:होलोग्राम जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश, ओएमआर शीट मिलान पर जोर

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की तैयारियों को तेज कर दिया गया है। आगामी 6 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित इस परीक्षा के लिए मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में 15 परीक्षा केंद्रों के कक्ष निरीक्षकों को उनके दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने आयोग के निर्देशों का हवाला देते हुए महत्वपूर्ण हिदायतें दीं। कक्ष निरीक्षकों को सबसे पहले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर लगे होलोग्राम की भली-भांति जांच करनी होगी। होलोग्राम की पुष्टि के बाद ही अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद प्रश्नपुस्तिका और ओएमआर शीट उपलब्ध कराई जाएगी। निरीक्षकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रश्नपुस्तिका और ओएमआर शीट का क्रमांक (सीरियल नंबर) एक ही हो। परीक्षा समाप्त होने के बाद ओएमआर शीट की तीन प्रतियों में से दो प्रतियां जमा कराई जाएंगी। केवल नीले रंग की प्रति ही अभ्यर्थी को वापस दी जाएगी। यह प्रशिक्षण कुल तीन सत्रों में संपन्न हुआ, जिसमें प्रत्येक सत्र में पांच-पांच विद्यालयों के कक्ष निरीक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी कक्ष निरीक्षकों को पूरी ईमानदारी और शुचिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *