सहारनपुर कमिश्नर ने मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया:BLOs को सम्मानित किया, बुढाना में मतदान स्थलों का लिया जायजा

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सहारनपुर मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने मुजफ्फरनगर का दौरा किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया और बुढाना तहसील के मतदान स्थलों का जायजा लिया। उनके साथ जिलाधिकारी उमेश मिश्रा भी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने SIR अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) को फॉर्म कलेक्शन और ऑनलाइन फीडिंग का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। मतदाताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराकर सभी फॉर्म प्राप्त करने पर भी जोर दिया गया। मुजफ्फरनगर पहुंचने पर मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार को कलेक्ट्रेट में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर (DCC) का भी निरीक्षण किया और शिकायत पंजिका का अवलोकन किया। SIR अभियान में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले BLOs और उनके सुपरवाइज़रों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला पंचायत सभागार, कलेक्ट्रेट में माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया। इस दौरान मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से BLO मनोज रानी, बिजेंद्रकांत, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार और शमीम अहमद को सम्मानित किया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *