सहारनपुर के डॉ. संजीव मिगलानी को मिली ISH फेलोशिप:इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन ने शोध और जागरूकता पर किया सम्मानित

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सहारनपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजीव मिगलानी को इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन (ISH) की प्रतिष्ठित फेलोशिप (FISH) से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने, निरंतर शोध और रिसर्च पेपर प्रस्तुत करने के लिए मिला है। डॉ. मिगलानी को यह सम्मान लखनऊ में आयोजित एशिया पैसिफिक कॉन्फ्रेंस ऑफ हाइपरटेंशन (APCH 2025) के दौरान प्रदान किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के कई प्रमुख हाइपरटेंशन विशेषज्ञों ने भाग लिया। उन्हें गाउन, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर ISH की फेलोशिप से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में यूके के प्रोफेसर नील पल्टर, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के प्रोफेसर बूप वी टियो, आर.एम.एल. अस्पताल के निदेशक प्रोफेसर सी.एम. सिंह, आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. अनुज माहेश्वरी, वैज्ञानिक चेयरमैन डॉ. नरसिंह वर्मा और डॉ. वसंत कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। डॉ. संजीव मिगलानी लंबे समय से हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारी पर जन जागरूकता और इसके वैज्ञानिक उपचार के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके शोध और योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। इससे पूर्व भी उन्हें वर्ल्ड हाइपरटेंशन लीग और यूरोपियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन जैसी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इस उपलब्धि पर सहारनपुर के चिकित्सा जगत में खुशी का माहौल है। चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों और शहरवासियों ने डॉ. मिगलानी को बधाई दी है और इसे सहारनपुर के लिए गौरव का क्षण बताया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *