सहारनपुर के महिला थाने में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। थाना कुतुबशेर की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसी के गांव के कार्तिक नामक युवक ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक उससे दुष्कर्म किया। महिला के अनुसार, करीब तीन साल पहले कार्तिक से उसकी जान-पहचान हुई थी। आरोपी ने दोस्ती का फायदा उठाकर शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे कई होटलों में भी ले गया, जिनमें होटल गोविंद का नाम भी शामिल है। आरोप है कि दीपावली के दिन भी आरोपी ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए। जब पीड़िता ने कार्तिक पर शादी के लिए दबाव डाला, तो उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। महिला की तहरीर पर सहारनपुर महिला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस टीम ने त्वरित दबिश देकर आरोपी कार्तिक को तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई प्राथमिकता पर होगी। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने महिला थाने में तहरीर दी थी। महिला ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया और अब शादी करने से इनकार कर रहा है। इस तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
सहारनपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:महिला की शिकायत पर आरोपी अरेस्ट, 3 साल से उत्पीड़न कर रहा था
📅 Published: November 30, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
