सहारनपुर में शादी रुकवाने पहुंची लवर…बवाल:पीड़िता बोली-कोर्ट केस में चल रहा केस, सच्चाई बताने पहुंची महिला को भीड़ ने अर्धनग्न कर पीटा

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सहारनपुर में एक महिला अपने प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए पहुंच गई। महिला का आरोप है कि उसके प्रेमी ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है, वो किसी ओर की नहीं होने देगी। आरोप है कि उसकी आरोपी युवक और बारात के लोगों ने पिटाई कर दी और अर्धनग्न कर दिया। वहीं, महिला ने बताया कि उसका कोर्ट में केस चल रहा है, लेकिन इसके बाद भी उसका प्रेमी शादी कर रहा है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाना रामपुर मनिहारान में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना तीतरों क्षेत्र से रामपुर मनिहारान के गांव खटकाहेड़ी में सुनील की बारात आई थी। तभी उसकी पूर्व प्रेमिका पूनम को उसकी शादी की जानकारी मिली और वह भी बारात में आ धमकी। प्रेमिका ने मौके पर हंगामा करते हुए दावा किया कि उसका दूल्हे के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध रहा है। आरोप लगाया कि इस संबंध में दूल्हे के खिलाफ थाना गंगोह में पहले से मुकदमा दर्ज है, जो वर्तमान में कोर्ट में विचाराधीन बताया जा रहा है। प्रेमिका के पहुंचते ही शादी का माहौल तनावपूर्ण हो गया और मंडप में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होती रही, जिससे बारातियों और परिजनों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले को थाने ले जाया गया। फिलहाल शादी की रस्में रोक दी गईं और दोनों पक्ष थाने में मौजूद रहे। पूर्व प्रेमिका गांव खटकाहेड़ी पहुंची। जैसे ही महिला ने लड़की और उसके परिजनों को सच्चाई बतानी शुरू की। आरोप है कि उसी समय सुनील और बारात में मौजूद 40–50 लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। पीड़िता अनुसार, भीड़ ने पूनम के साथ जमकर मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्हें अर्धनग्न कर दिया। पूनम ने आरोप लगाया कि हमलावरों की मंशा उन्हें जान से मारने की थी। इसी दौरान जब पूनम को बचाने सोनू शर्मा पहुंचीं, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। सोनू शर्मा पर हुए हमले में उनकी जेब से 16 हजार रुपए लूट लिए और उनका मोबाइल भी छीन लिया गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों के साथ भी बदसलूकी की गई और कैमरे तोड़ दिए गए। पीड़िता पूनम ने डॉ.अनुज और अंकित व मुकेश को सुनील ने फोन कर इन सभी लोगों को बुलाया, जिसके बाद उनके इशारे पर पूरा हमला किया गया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पूनम व सोनू शर्मा का मेडिकल कराया गया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *