साउथ अफ्रीका के हॉस्टल में गोलीबारी, 11 की मौत:25 लोगों को गोली लगी; पुलिस बोली- अवैध शराबखाने को लेकर विवाद था

📅 Published: December 6, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

दक्षिण अफ्रीका में प्रिटोरिया के पास एक हॉस्टल में की गई गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक कुल 25 लोगों को गोली मारी गई। यह हमला शनिवार तड़के उस वक्त हुआ, जब कुछ लोग हॉस्टल के अंदर मौजूद शराबखाने में शराब पी रहे थे। मरने वालों में 3 साल का बच्चा, एक 12 साल का लड़का और 16 साल की लड़की शामिल हैं। 3 साल का बच्चा उसी अवैध शराबखाने के मालिक का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता एथलेन्दा मथे ने बताया कि हमले का मकसद फिलहाल साफ नहीं है और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। यहां अवैध शराबखाने को लेकर विवाद चल रहा था। मृतकों में 10 की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा 14 लोग अभी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। अवैध शराबखाने का मालिक भी घायलों में शामिल है। हमले वाली जगह पर गैर कानूनी शराबखाना मौजूद पुलिस प्रवक्ता एथलेंडा माथे ने बताया कि पुलिस ने 11 हत्या और 14 हत्या के प्रयास के केस दर्ज कर लिए हैं। यह घटना हॉस्टल में चल रहे गैर-कानूनी शराबखाने में हुई। तीन अज्ञात हमलावर लोकल टाइम के मुताबिक सुबह करीब 4:30 बजे अंदर घुसे और लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। साउथ अफ्रीका में अवैध शराबखाने सरकार के लिए चुनौती पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि देश में चल रहे अवैध शराबखाना प्रशासन के लिए चुनौती बन चुका है। माथे ने कहा- बिना लाइसेंस वाले शराबखाने हमारे लिए बड़ी परेशानी हैं, क्योंकि ज्यादातर घटनाएं यहीं होती हैं। यहां झगड़े होते हैं, गलतफहमियां बढ़ती हैं और लोग एक-दूसरे पर हमला कर देते हैं। अप्रैल से सितंबर के बीच हमने ऐसे 11,975 अवैध शराबखाने बंद किए हैं। दक्षिण अफ्रीका दुनिया में सबसे ज्यादा हत्या दर वाले देशों में से एक है। UN के 2023-24 के आंकड़ों के मुताबिक, यहां प्रति एक लाख लोगों पर 45 हत्याएं होती हैं। पुलिस के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर के बीच हर दिन औसतन 63 लोगों की हत्या हुई। —————- यह खबर भी पढ़ें… G20 में पहली बार मेजबानी हैंडओवर नहीं हुई:ट्रम्प के न आने से नाराज था साउथ अफ्रीका, अमेरिका बोला- यह ठीक नहीं किया साउथ अफ्रीका में 20वां G20 समिट रविवार को बिना औपचारिक हैंडओवर के समाप्त हो गया। साउथ अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने किसी अमेरिकी अधिकारी को गवेल (अध्यक्षता का प्रतीक हथौड़ा) नहीं सौंपा। पढ़ें पूरी खबर…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *