साथियों पर एफआईआर पर जलाईं प्रतियां:अटेवा ने दिल्ली में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर केस का जताया विरोध

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 25 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए शांतिपूर्ण धरने के बाद आंदोलनकारी साथियों पर दर्ज एफआईआर के विरोध में अटेवा/एनएमओपीएस की ओर से आज पूरे देश में प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में अटेवा प्रयागराज इकाई ने भी अपने अपने कार्यस्थलों पर विरोध दर्ज कराया। लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन अटेवा प्रयागराज के अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार जीतू, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कुमार कनोजिया, राष्ट्रीय सदस्य (आईटी सेल) सैयद दानिश इमरान, जिला मंत्री आर के यादव, महिला संयोजक नीलम सिंह, अंजली अत्री सहित संगठन के कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि जंतर मंतर पर किया गया आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक था। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद एफआईआर दर्ज किया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। एफआईआर वापस ली जाए नेताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी तरह न्यायसंगत है और सरकार को इस मुद्दे पर संवेदनशील रुख अपनाते हुए सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। अटेवा प्रयागराज ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आंदोलनकारी साथियों पर दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली गई, तो संगठन आगामी दिनों में विरोध को और तेज करने के लिए बाध्य होगा। यह जानकारी अटेवा प्रयागराज के जिला मीडिया प्रभारी रविशंकर मिश्र ने दी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *