लखनऊ के सिटी कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव ‘उत्सव’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दो शिफ्टों में आयोजित हुआ, जिसमें छात्रों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। उत्सव के प्रथम सत्र में बिरजू महाराज कथक संस्थान की चेयरपर्सन डॉ. कुमकुम धर मुख्य अतिथि रहीं, जबकि समाजसेविका उषा विश्वकर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थीं। निर्देशिका पूनम सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने शिक्षा में संस्कार, अनुशासन और चरित्र निर्माण के महत्व पर अपने विचार साझा किए। प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया इस सत्र में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें नृत्य, गीत और नाट्य कार्यक्रम शामिल थे, जिन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया।द्वितीय सत्र में नवभारत टाइम्स, लखनऊ के सह संपादक अमित कुमार जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। निदेशक अमर जीत सिंह ने उनका अभिनंदन किया। जायसवाल ने अपने संबोधन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया। कार्यक्रम के अंत में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति का पुरस्कार प्रथम सत्र में ‘आशाएँ व शक्ति है भक्ति’ को मिला, जबकि दूसरे सत्र में यह सम्मान ‘एजुकेशन थीम डांस’ को दिया गया। सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्या प्रजा त्रिपाठी ने अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन किया।
सिटी कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में वार्षिक 'उत्सव':लखनऊ में दो शिफ्टों में हुआ कार्यक्रम, छात्रों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां
📅 Published: December 1, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
