पंजाब CM भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब में ईजी रजिस्ट्री सिस्टम को लॉन्च किया। इस मौके उन्होंने लोगों से मुलाकात भी की। उनके तुजुर्बे सुने हैं। सीएम ने कहा कि यह एक क्रांतिकारी कदम है। पहले लोगों को लंबा इंतज़ार करना पड़ता था। अब एक लोगों को दिया जाता है। उसमें बता दिया जाता है कि 12 से साढ़े 12 बजे तक रजिस्ट्री होती है। अब एक तय समय हो रहा है। इंतकाल का मैसेज लोगों को अगले दिन बन जाता है। सीएम ने लॉन्चिंग के समय चार प्वाइंट उठाए, जो कि इस प्रकार है – पहले कदम कदम पर एजेंट और भ्रष्टाचार था सीएम ने कहा कि पहले तहसील में जाने का डर लगता था। एक बार अंदर चले जाते थे तो अरदास करते थे कि सही-सलामत बाहर निकल जाएं। कदम-कदम पर रिश्वत, कदम-कदम पर कमीशन, कदम-कदम पर एजेंट बैठे थे। यह काम नहीं हो सकता। डराते थे। यह पंगा पड़ेगा, फिर कहते करवा देते हैं। लेकिन अब सारा झंझट खत्म हो गया है। हर काम समय और रेट तय किया 20 से 22 मिनट तहसील में आकर रजिस्ट्री या कोई भी काम करवाकर निकल सकते हैं। हर काम के लिए एक रसीद होगी। रिटन होगा। रिटन से ज़्यादा पैसे लेता है तो उस पर एक्शन होगा। आप हमें बता सकते हो। कोई रजिस्ट्री घर से लिखकर भी आ सकता है। नहीं लिखनी हो तो यहाँ आकर 500 रुपए में लिखवाई जा सकती है। लिखने का प्रबंध है। कागज़ों की पड़ताल के लिए 48 घंटे हैं। पारदर्शी तरीके से काम होगा। धक्कों के बिना काम हो सकता है। 1076 पर फोन पर सारी सुविधा रेवेन्यू विभाग और भी अन्य कदमों की शुरुआत करने जा रहा है। हेल्पलाइन 1076 सुचारू से चल रही है। इस फोन नंबर पर काम हो जाएंगे। विभाग के लोग मशीन लेकर आपके घर भी आ सकते हैं। प्रोजेक्ट मोहाली से शुरू किया था। जब बिल्कुल इससे संतुष्ट हो गए तो इसे शुरू किया है। यह बड़ा पवित्र स्थान है जिला बड़ा पवित्र स्थान है। गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस मना रहे हैं। उनके वंश में से छोटे साहबजादों व माता गुर्जर ने यहाँ पर शहादत हासिल की। बलिदान पवित्र है। ताकि गुरुओं के दिखाए रास्ते पर चल पड़ें।
सीएम ने फतेहगढ़ साहिब में इजी रजिस्ट्री लांच की:22 मिनट में होगी सारी प्रोसेस , कोई ज्यादा पैसे ले तो करे शिकायत
📅 Published: November 27, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
