सीएसजेएमयू से एफिलिएटिड कॉलेज में चल रही विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में मंगलवार को गड़बड़ी सामने आई। एमएससी पहले सेमेस्टर में इनॉर्गेनिक केमिस्ट्री व तीसरे सेमेस्टर में एक्सट्रैक्ट अलजेब्रा के क्वेश्चन पेपर में सिलेबस के बाहर सवाल पूछे गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों व कॉलेजों की सूचना पर दोनों परीक्षाओं को निरस्त करते हुए अग्रिम तिथि 12 दिसंबर तय कर दी है। मामले में समिति गठित कर जांच भी बैठा दी गई है। इन विषयों की थी परीक्षा
सीएसजेएमयू के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में एमएससी प्रथम सेमेस्टर की रसायन विज्ञान विषय के प्रश्न-पत्र इनॉर्गेनिक केमेस्ट्री और तृतीय पाली में एमएससी तृतीय सेमेस्टर के मैथमेटिक्स विषय के प्रश्न-पत्र एब्स्ट्रेक्ट अलजेब्रा की परीक्षा संपन्न हुई। इन दोनों परीक्षाओं के सम्बन्ध में कॉलेजों व स्टूडेंट्स द्वारा सूचना दी गयी कि प्रश्न-पत्र सिलेबस के बाहर के आये थे। दोनों प्रश्नपत्रों का कराया गया प्रशिक्षण
प्रकरण का संज्ञान लेते हुए दोनों प्रश्न-पत्रों का परीक्षण कराया गया। परीक्षणोपरान्त दोनों प्रश्न पत्रों की परीक्षा निरस्त कर दी गयी है । सम्बन्धित परीक्षायें पुनः 12 दिसंबर को सम्पन्न करायी जाएंगी। प्रकरण पर विश्वविद्यालय द्वारा निदेशक, महाविद्यालय विकास परिषद्, सीएसजेएमयू एवं डीन विज्ञान संकाय की समिति गठित की गयी है। समिति सम्यक् विचारोपरान्त प्रकरण पर अपनी आख्या प्रस्तुत करेगी, जिस पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
सीएसजेएमयू से एफिलिएटेड कॉलेजों में दो परीक्षाएं निरस्त:एमएससी में इनॉर्गेनिक केमेस्ट्री और एब्स्ट्रेक्ट अलजेब्रा में सिलेबस से बाहर के आए सवाल
📅 Published: December 3, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
