सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो की मौत:दो घायल, ट्रॉली में रिफ्लेटर न होने की वजह से बगैर हेलमेट लगाए टकराए बाइक सवार

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र के चौवा बेगमपुर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो बाइक सवार गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर दूर जाकर गिर पड़े। स्थानीय निवासियों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर महोली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दो घायलों अजय और अवधेश ने दम तोड़ दिया। दोनों की पहचान इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में की गई है। उनके परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजन पहुंचे,जिससे माहौल गमगीन हो गया। घायल मुकेश पुत्र मंडली और रंजीत पुत्र रामनरेश का उपचार जिला अस्पताल में जारी है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में रिफ्लेक्टर नहीं लगा था, जिसके चलते बाइक सवारों को अंधेरे में ट्रॉली दिखाई नहीं दी और बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से जा टकराई।
वहीं, बाइक सवारों द्वारा हेलमेट न पहनना भी हादसे की गंभीरता का बड़ा कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने सड़क पर बिना रिफ्लेक्टर वाले वाहनों के संचालन पर कड़ी निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *