सीतापुर में ITMS ईगल CCTV कंट्रोल रूम का शुभारंभ:155 CCTV कैमरे लगे, SP बोले- अपराध और यातायात प्रबंधन में सहायक

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सीतापुर में शहर की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक ‘ईगल सीसीटीवी कंट्रोल रूम ’ का फीता काटकर शुभारंभ किया। एसपी ने बताया कि अत्याधुनिक तकनीक “इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैजेनमेंट सिस्टम से लैस यह कंट्रोल रूम जनपद में अपराध की रोकथाम, यातायात प्रबंधन और त्वरित पुलिस कार्रवाई को नई गति देने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि शहर भर में कुल 155 हाई-रिज़ॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील इलाकों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर 24×7 लाइव निगरानी रखी जाएगी। उन्नत मॉनिटरिंग सिस्टम से सुसज्जित कंट्रोल रूम से पुलिस टीमें वास्तविक समय में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नज़र रख सकेंगी और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। शहर में ITMS प्रणाली स्थापित करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह की रणनीति महत्वपूर्ण रही है। पुलिस ने इस परियोजना को सफल बनाने में व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों से सहयोग प्राप्त किया। सहयोग प्रदान करने वाले नागरिकों को एसपी अंकुर अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने बताया कि कंट्रोल रूम की स्थापना से शहर में अपराध और दुर्घटनाओं पर बेहतर नियंत्रण की उम्मीद की जा रही है। चोरी, छेड़छाड़, सड़क हादसे, ट्रैफिक जाम जैसी घटनाओं की रोकथाम में यह प्रणाली अत्यंत कारगर सिद्ध होगी। इसके संचालन से पुलिस की कार्यप्रणाली और अधिक मजबूत होने के साथ ही लोगों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ेगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *