मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के ऊंचापुर मोहल्ला में सुहागरात के दिन लापता हुआ दूल्हा सीसीटीवी में नजर आया है। हालांकि अभी तक पुलिस को दूल्हे का सुराग नहीं मिला है। लेकिन ये मिसिंग दूल्हा उसी रात सीसीटीवी में नहर की ओर जाता नजर आ रहा है। बता दें कि 26 नवंबर की रात ऊंचापुर में मोहसिन उर्फ मोनू दुल्हन को विदा कराकर अपने घर लाया था। दूल्हा मोहसिन रात को बल्ब लाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। पिछले 3 दिनों से उसकी तलाश हो रही है। लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है। वहीं घरवालों का भी रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस की जांच अब गगनहर पटरी तक पहुंच गई है। दौराला पुलिस चौकी के सीसीटीवी में बुधवार रात करीब 1:42 बजे मोहसिन जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह कहां गया, इसका कोई पता नहीं चल सका है। वहीं परिजन अनहोनी की आशंका के चलते परेशान हैं।
सीसीटीवी में दिखा लापता दूल्हा मोहसिन:मेरठ में सुहागरात के दिन हुआ था मिसिंग, तलाश रहे परिजन और पुलिस
📅 Published: November 29, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
