सुल्तानपुर में AAP का BLO की मौत पर प्रदर्शन:SIR ड्यूटी में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि, शहर और कादीपुर में हुआ प्रोटेस्ट

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सुल्तानपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को SIR ड्यूटी के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की लगातार हो रही मौतों के विरोध में प्रदर्शन किया। शहर के चंद्रशेखर आजाद पार्क में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जबकि कादीपुर में भी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। शहर में यह प्रदर्शन AAP के जिला महासचिव राम विलास तिवारी के नेतृत्व में किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने सबसे पहले शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आम आदमी पार्टी ने SIR के तहत भारी कार्यभार के कारण बड़ी संख्या में BLO की मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया। जिला महासचिव रामबिलास तिवारी और प्रदेश सचिव मो अख्तर ने बस स्टेशन स्थित आजाद पार्क में शोक सभा का आयोजन किया। प्रदेश सचिव मो अख्तर ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने कम समय में BLO पर अत्यधिक कार्यभार डाल दिया है, जिसका खामियाजा उन्हें अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से अपील की कि SIR के लिए निर्धारित समय बढ़ाया जाए। साथ ही, BLO के सहयोग के लिए अन्य कर्मचारियों को भी नियुक्त किया जाए और उनका मानदेय दोगुना किया जाए। इसके बाद, सभी पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत BLO को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति, बौद्ध प्रांत सचिव शहजादा शकील खान, पूर्व जिलाध्यक्ष शोहरत अली, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी और धर्मेंद्र जायसवाल सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र एडवोकेट के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में एक अन्य श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, रामचंद्र, रौनक सिंह और लालजी मौर्य सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *