हरियाणा के पंचकूला में 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। PWD रेस्ट हाउस में होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। पंचकूला सीटीएम जागृति की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्यस्तरीय सुशासन दिवस 2025 को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। उन्होंने सभी अधिकारियों से कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए गंभीरता से अपना दायित्व पूरा करने के लिए कहा। बैठक सभी विभागों को दिए निर्देश नगर निगम को कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई सुनिश्चित करने, पब्लिक हेल्थ को पीने के पानी की व्यवस्था, उतर हरियाणा बिजली निगम शहरी को कार्यक्रम के दौरान बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से करने, सिविल सर्जन पंचकूला को कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस व फर्स्ट एड की सुविधा करने को कहा है। साथ ही दमकल विभाग को मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात, पुलिस उपायुक्त को पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात करने और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ये अधिकारी रहे मौजूद बैठक में एसडीएम कालका संयम गर्ग, जिला राजस्व अधिकारी डा. कुलदीप सिंह, उप आयुक्त नगर निगम विनोद कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक, पब्लिक रिलेशन के संयुक्त निदेशक, नीरज टुटेजा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, कार्यकारी अभियंता पब्लिक हेल्थ समीर शर्मा, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, जिला विकास एवं पंचायत विभाग, जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी, उतर हरियाणा बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सुशासन दिवस पर पंचकूला में होगा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम:CM नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक
📅 Published: December 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
