सुहेलदेव एक्सप्रेस की चपेट में आया किसान, मौत:गाजीपुर में रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, पुलिस ने परिजन को सौंपा शव

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

खानपुर न्याय पंचायत के फरीदहाँ गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान इद्रेव उर्फ इन्नू यादव के रूप में हुई है। यह घटना औडिहार की ओर से आ रही सुहेलदेव ट्रेन से हुई। किसान इद्रेव अपने खेत से लौट रहे थे और साइकिल भी उनके साथ थी। वे गांव के सामने से गुजर रहे रेलवे ट्रैक को पार कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव के पास एक छोटी पुलिया बनी हुई है, जिसका उपयोग ग्रामीण प्रतिदिन आवाजाही करते हैं। हालांकि, पुलिया में अभी भी तीन फुट पानी भरा हुआ है, जिसके कारण लोग रेलवे ट्रैक पार करने को मजबूर होते हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और मृतक के परिवार के सदस्यों के बीच सहमति बनने के बाद पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। ग्राम प्रधान ने भी पंचनामा पर अपनी सहमति व्यक्त की।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *