सेंट मीरा अकादमी में वार्षिकोत्सव संपन्न:विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, 'कल्पना की उड़ान पंख' रहा आकर्षण

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मुरादाबाद के काशीराम नगर स्थित सेंट मीरा अकादमी में वार्षिकोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम से शुरू होकर यह कार्यक्रम रात 9:30 बजे तक उत्साह और उमंग के साथ चला। नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने अपनी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। पहली प्रस्तुति गणेश वंदना और शिव तांडव की थी, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद “जंगल जंगल बात चली है, पता चला है” पर एक आकर्षक नृत्य और एक प्रभावशाली लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों ने ‘पुस्तकें बनाम कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ और ‘सड़क सुरक्षा’ जैसे विषयों पर आधारित प्रस्तुतियां भी दीं, जिनके माध्यम से महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश दिए गए। इस वार्षिकोत्सव का शीर्षक “कल्पना की उड़ान पंख” था। इसके तहत नई पीढ़ी के सपनों, आकांक्षाओं और विचारों को गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत रूप में दर्शाया गया। विद्यालय प्रबंधक कैप्टन अमिताभ प्रकाश ने विद्यार्थियों की तारतम्यता और एकरूपता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा निदेशिका अक्षरी प्रकाश और वित्त निदेशिका पर्णिका प्रकाश ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि सांस्कृतिक गतिविधियाँ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती हैं। अंत में प्रधानाचार्या पारुल अग्रवाल ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने मुख्य अतिथियों, अभिभावकों, अध्यापकों और विद्यालय कर्मियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्वेता सेठी के निर्देशन में किया गया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *