सैनिकों से ज्यादा लोग सड़कों पर मर रहे हैं:गोंडा विधायक प्रतीक भूषण बोले- हेलमेट न पहनना खुदकुशी, चालान बढ़े तो लोग बाइक फूंकनें की धमकी देते

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गोंडा। सदर भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा- “जितनी मौतें सीमा पर हमारे सैनिकों की नहीं हो रही, उससे ज्यादा लोग सड़क हादसों में मर रहे हैं। अपराध और विवाद में जितनी मौतें नहीं होतीं, उससे अधिक जानें लापरवाही की वजह से सड़क पर जा रही हैं।” विधायक ने कहा कि सरकार लगातार सड़क दुर्घटनाएं कम करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि विधायक ने इसे सफल बनाने के लिए पब्लिक को सहयोग देने की अपील की। ‘फोन कर चालान रुकवाने की आदत बंद करनी होगी’ प्रतीक भूषण सिंह ने साफ कहा कि जनता खुद नियम तोड़कर नेताओं से फोन करवाकर चालान रुकवाने की कोशिश न करे।उन्होंने कहा—“ट्रैफिक लागू करने में सख्ती जरूरी है। आज भी लोग चाहते हैं कि नेता फोन कर दें और चालान न लगे। यह बंद करना होगा।” हेलमेट न पहनने वालों पर सख्ती की बात ट्रैफिक माह के दौरान भी बिना हेलमेट चल रहे लोगों पर उन्होंने कहा- “जब चालान बढ़े तो लोग मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर गुस्सा दिखाने लगते हैं। किसी का ज्यादा चालान काट दो तो कहते हैं, मोटरसाइकिल यहीं फूंक देंगे।”विधायक ने इसे मनमानी का परिणाम बताते हुए कहा कि ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। हेलमेट न पहनना खुदकुशी जैसा उन्होंने आगे कहा- “हेलमेट न पहनना खुदकुशी जैसा है। घर से जानबूझकर खतरे में निकलना है। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी और अगर किसी बच्चे पर कार्रवाई हो रही है तो परिजनों को पुलिस को धन्यवाद देना चाहिए।” प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है और सख्त कार्रवाई कर रही है।उन्होंने दोहराया—“पुलिस मेहनत कर रही है, लेकिन केवल पुलिस से काम नहीं चलेगा। जनता नियम मानेगी तभी सड़क हादसों पर रोक लगेगी।”

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *