सोनभद्र जेल के बंदी की मौत:बीएचयू अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, लंबे समय से था बीमार

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार रमेश (55) की शनिवार को वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सोनभद्र जिला कारागार में निरुद्ध था। जेल अधीक्षक अनिल मिश्रा और जेलर ए.के. सिन्हा ने बताया कि रमेश लंबे समय से बीमार चल रहा था। उसे सांस लेने में तकलीफ और चक्कर आने की शिकायत थी। 25 नवंबर की रात उसे जिला अस्पताल भेजा गया था। हालत बिगड़ने पर 28 नवंबर को उसे वाराणसी के बीएचयू अस्पताल रेफर किया गया, जहां 29 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 4 मिनट पर उसकी मौत हो गई। रमेश को 16 अप्रैल को दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। जेल अधिकारियों के अनुसार, 4 सितंबर को तबीयत खराब होने पर उसे जिला कारागार स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 29 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से दो दिन बाद उसे छुट्टी दे दी गई थी। 20 नवंबर को उसकी तबीयत फिर से बिगड़ गई थी। जेल प्रशासन ने रमेश की मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रमेश बैगा पुत्र झमन बैगा, निवासी ग्राम जुड़वली, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र का रहने वाला था।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *