सोनभद्र पुलिस ने एक शादी समारोह से चोरी हुए 75 हजार रुपए और मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। रॉबर्ट्सगंज स्थित अरिहंत होटल में हुई इस चोरी का खुलासा पुलिस ने छह दिन की गहन जांच के बाद किया।पुलिस ने चोरी हुए 75 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन पीड़ित को वापस सौंप दिया है।हालांकि, आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित संतोष त्रिपाठी, पुत्र स्वर्गीय रघुवंश्य त्रिपाठी, निवासी जानकीपुरम लखनऊ (वर्तमान निवास रॉबटर्सगंज, सोनभद्र) ने 22/23 नवम्बर 2025 की रात लगभग 12:30 बजे से 01:30 बजे के बीच अरिहंत होटल में जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। भीड़ का फायदा उठाकर एक चोर ने बैग से 75 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चुरा लिया था। अगले दिन, पीड़ित संतोष त्रिपाठी ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक ने एसीपी अनिल कुमार और सीओ नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। प्रभारी निरीक्षक रॉबटर्सगंज के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान शुरू की। लगातार तकनीकी जांच, फुटेज विश्लेषण और सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों का लोकेशन ट्रेस किया।जांच के दौरान, पुलिस टीम ने होटल और आसपास के लगभग 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घंटों की पड़ताल के बाद, पुलिस की नजर निखिल नामक एक व्यक्ति पर पड़ी, जो मध्य प्रदेश के राजगढ़ का निवासी है।चोर के 900 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश में होने की जानकारी मिलने पर, पुलिस ने बिना समय गंवाए वहां कूच किया। लगातार छह दिनों तक गांव, कस्बों और जंगलों में उसकी तलाश की गई। स्थानीय थाना गोड़ा पुलिस और गांव के मुखिया के सहयोग से आखिरकार चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया। बरामद सामान को 01 दिसंबर 2025 को विधिवत रूप से पीड़ित को सौंप दिया गया।हालांकि, आरोपी निखिल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। और उनकी तलाश में दबिश जारी रखे हुए है।
सोनभद्र में होटल चोरी का खुलासा, नकदी और मोबाइल बरामद:900 किमी दूर मध्य प्रदेश से चोरी का सामान हुआ बरामद
📅 Published: December 2, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
