हद में रहे पाकिस्तान, वह मंदिरों- हिंदुओं की जानकारी दे:दशरथ महल के महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य बोले-राममंदिर हिंदुओं का था,है और रहेगा

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पाकिस्तान आतंकवादी देश है।वह अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए बेवजह राम मंदिर का मुद्दा उठा रहा है। यहां हिंदुओं का मंदिर था,है और रहेगा।अयोध्या के राम मंदिर को विदेशी आक्रांता बाबर ने तोड़ दिया था।अब यहां भव्य मंदिर बनकर तैयार है और भव्य मंदिर पर सूर्य वंश का प्रतीक दिव्य ध्वज लहरा रहा है। जिसे देख करोड़ों लोग खुशी का अनुभव करते हैं। भगवान श्रीराम का मंदिर न्यायालय के आदेश पर बना है। यह न्याय पर आधारित बना है।पाक खुद आतंकवादी देश है।वह दूसरे देशों में भी आतंकवाद फैलाता है।जो आतंकवाद का समर्थक हो उसे भला न्याय कहां अच्छा लगेगा।वह हमेशा से आतंकवाद को पालता रहा है।उसे आतंकवादी देश घोषित कर देना चाहिए। पाक को पहले अपने देश के हिंदुओं और मंदिरों की जानकारी विश्व समुदाय को देना चाहिए।उसे बताना चाहिए कि आजादी के बाद से लगातार वहां हिंदुओं और मंदिरों की संख्या लगातार कम कैसे होती जा रही है। महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य ने कहा कि अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण ऐतिहासिक कार्य हुआ है।इसके लिए हम संत-महंत और करोड़ों राम भक्त देश के पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति आभारी हैं।देश के सभी सनातन धर्म के लोग इसके लिए बधाई के पात्र हैं। अब जाने दशरथ महल मंदिर के बारे में जहां के महंत ने नाराजगी जताई.. दशरथ महल अयोध्या का ऐतिहासिक मंदिर हैं।यह राम मंदिर से चंद कदम दूर अयोध्या के रामकोट मुहल्ले में स्थित है।मान्यता है कि यह अयोध्या के चक्रवर्ती राजा दशरथ का महल है जहां त्रेता युग में भगवान श्रीराम का जन्म का लालन-पालन हुआ। आज भी मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्रीराम चारो भैया और श्रीसीता चारो महारानी की मूर्तियां स्थापित हैं।इनका रोज पूजन-अर्चन हो रहा है।इस प्रसिद्ध मंदिर में रोज लगभग 50 हजार भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर में भगवान श्रीराम का जन्म,विवाह आदि से जुड़े उत्सव बेहद धूमधाम से मनाए जाते हैं। यह मंदिर विंदु भावधारा की आचार्य पीठ है।इसकी स्थापना सिद्ध संत बाबा रामप्रसादाचार्य महाराज ने की।उनको श्रीसीता जी की विशेष कृपा प्राप्त थी।इस मंदिर के वर्तमान महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य महाराज हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *