हमीरपुर में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी:क्षमता से अधिक सवारियां लादकर सड़कों पर दौड़ाए जा रहे रिक्शे

📅 Published: January 24, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

हमीरपुर ज़िले के लगभग सभी इलाकों में ई-रिक्शों की बाढ़ सी आ गई है। ये ई-रिक्शा चालक मनमानी तरीके से सवारियां बैठाकर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि चालकों में न तो रिक्शा पलटने का डर है और न ही किसी दुर्घटना का। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें ई-रिक्शा चालक अंदर जगह न होने पर सवारियों को बाहर लटका कर तेज़ रफ्तार में वाहन चलाता दिखाई दे रहा है। वीडियो की पड़ताल में सामने आया कि यह मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का है। यहां आसपास के गांवों को जाने वाले ई-रिक्शा चालक अक्सर इसी तरह क्षमता से अधिक सवारियां ढोते हैं, जिसके चलते कई बार हादसे भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नाबालिग चालक भी ई-रिक्शा चलाते नजर आते हैं। नियमों के मुताबिक चार सीटर ई-रिक्शे में तय क्षमता से अधिक सवारियां बैठाना प्रतिबंधित है, लेकिन ट्रैफिक नियमों को लागू कराने वाली पुलिस सब कुछ देखते हुए भी कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं, उन सवारियों की भी जिम्मेदारी बनती है जो जल्दी पहुंचने की होड़ में भरे हुए ई-रिक्शों पर लटककर सफर करने से बाज नहीं आतीं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *