हरदोई में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल:पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, आरोपियों की तलाश

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरदोई शहर के पीताम्बर गंज मोहल्ले में मंगलवार को एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल हिमांशु को परिजनों ने तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल हिमांशु की मां आरती ने बताया कि उनका बेटा नहाकर घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान मोहल्ले के ही धर्मेंद्र और अतुल नामक युवकों ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने हिमांशु के गले और पीठ पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और घायल हिमांशु का बयान दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमले के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिशें दे रही है और पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस घटना से मोहल्ले में रोष व्याप्त है। देर रात तक परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल व थाने में मौजूद रहे। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *