हरदोई में संविधान दिवस पर हुए विशेष कार्यक्रम:पंडित पुरवा अब्दुलपुर से पुलिस लाइन तक हुए आयोजन

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरदोई में 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जिले भर में पंडित पुरवा अब्दुलपुर से लेकर पुलिस लाइन तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पंडित पुरवा अब्दुलपुर में डॉ. भीमराव कल्याण सेवा समिति द्वारा एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान नीरज गुप्ता और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष भुट्टो मियां एडवोकेट थे। अतिथियों ने संविधान निर्माण में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अद्वितीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके बताए रास्तों पर चलना हम सभी का कर्तव्य है। भुट्टो मियां ने समाज से छुआछूत, भेदभाव और नफरत खत्म करने को सच्ची संविधान पूजा बताया। उन्होंने बाबा साहब के विचारों पर चलकर देश को मजबूत और एकजुट बनाने पर जोर दिया। समिति अध्यक्ष धनीराम वर्मा, प्रवीण कुमार वर्मा और श्रीपाल वर्मा एडवोकेट सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समानता और शिक्षा का अधिकार देकर देश को नई दिशा प्रदान की है। इस अवसर पर प्रेमचंद वर्मा, सुरेश वर्मा, श्रीमती रेखा वर्मा, श्रीमती सुनीता देवी सहित कई ग्रामीणों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अंत में समिति की ओर से शिवपाल हंस एडवोकेट ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में, पुलिस लाइन हरदोई और पुलिस कार्यालय हरदोई में भी संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने पुलिस लाइन में और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस कार्यालय में सभी अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। अधिकारियों ने संविधान की गरिमा और कर्तव्यों के पालन के महत्व पर बल दिया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *