हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जारी कर दिया है। ज्योग्राफी विषय के अभ्यर्थियों को आयोग ने 29 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच पंचकूला स्थित मुख्यालय में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया है। 35 प्रतिशत अंक वाले अभ्यर्थी पात्र आयोग के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट में न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, वे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए पात्र होंगे। इन अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 29 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच HPSC मुख्यालय, पंचकूला पहुंचना होगा। 316 पदों के लिए 961 उम्मीदवार हुए चयनित HPSC ने ज्योग्राफी विषय के कुल 316 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इनमें 181 पद सामान्य वर्ग, 24 ओएससी, 24 डीएससी, 49 बीसीए, 8 बीसीबी और 30 ईएसडब्ल्यू वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इन पदों के मुकाबले 961 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। अब इनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा, जिसके बाद इंटरव्यू प्रक्रिया आयोजित होगी। बाहर के उम्मीदवारों को लाना होगा सामान्य श्रेणी का नेट सर्टिफिकेट हरियाणा राज्य से बाहर के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सामान्य श्रेणी में नेट क्वालिफाई सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ ही उन्हें अपनी मार्कशीट और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र भी साथ लाने होंगे। डेट में बदलाव का आवेदन नहीं होगा स्वीकार आयोग ने स्पष्ट किया है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की निर्धारित तिथि में किसी भी प्रकार के बदलाव के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को मौके पर 10 प्वाइंट वाला प्रोफार्मा भरकर सत्यापन समिति के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। देखें HPSC की ओर से जारी शेड्यूल… HPSC के द्वारा कैंडिडेट के लिए जारी किया गया प्रफोर्मा..
हरियाणा कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती वैरिफिकेशन शेड्यूल जारी:HPSC ज्योग्राफी के लिए 29 दिसंबर से जांचेगा डॉक्यूमेंट्स; 316 पोस्ट, 961 कैंडिडेट क्वालिफाई
📅 Published: December 17, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
