हरियाणा में IIT के लिए 300 एकड़ जमीन देगा हिसार:कैबिनेट मंत्री गंगवा ने मुख्यमंत्री को विजन डॉक्यूमेंट सौंपा; 5 BJP सांसद लॉबिंग कर रहे

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा में पहले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) के लिए केंद्र सरकार सैद्धांतिक मंजूरी दे चुकी है। इसके लिए शहर के पास 300 एकड़ जमीन चाहिए। प्रदेश में भाजपा के 5 सांसद अपने-अपने एरिया के लिए लॉबिंग में जुटे हैं। इसी बीच नायब सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार में जमीन देने का प्रस्ताव दिया है। गंगवा ने CM को चिट्‌ठी लिखी है और एक विजन डॉक्यूमेंट सौंपा है। असल में 8 महीने पहले केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) से निर्देश मिलने के बाद तकनीकी शिक्षा विभाग हरियाणा ने IIT के लिए प्रयास शुरू किए थे। इसे लेकर तकनीकी एजुकेशन के डायरेक्टर ने प्रदेश के सभी DC को पत्र लिखा था और जगह की डिमांड की थी। इस प्रोजेक्ट में जमीन अधिग्रहण की समस्या ही आड़े आ रही है। कारण है कि इसके लिए सरकार ने 300 एकड़ भूमि अधिग्रहण करने की शर्त रखी है। दैनिक भास्कर एप से बातचीत में मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ-साथ केंद्र सरकार से भी इस विषय में बातचीत हुई है। मंत्री गंगवा ने कहा हिसार में 10 हजार एकड़ सरकारी लैंड
मंत्री गंगवा ने विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री को बताया है कि हिसार में राजकीय पशुधन फार्म (जीएलएफ) की लगभग 10 हजार एकड़ से अधिक खाली भूमि उपलब्ध है, जिसका अभी कोई उपयोग नहीं हो रहा है। यहां पर आईआईटी बन सकती है। हिसार में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय और लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) हैं। इसके अतिरिक्त यहां महाराज अग्रसेन एयरपोर्ट भी है। इससे शहर की कनेक्टिविटी अच्छी है। हिसार में IIT बनी तो इनको भी फायदा
मंत्री ने मुख्यमंत्री से कहा है कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के लिए प्रदेश में सबसे उपयुक्त है क्योंकि यहां आईआईटी की स्थापना होने का लाभ सीमावर्ती राजस्थान व पंजाब के युवाओं को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखते हुए अपील की है कि हरियाणा का तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेश में आईआईटी की स्थापना के लिए 301 एकड़ से अधिक लैंड की उपलब्धता व अन्य संभावनाओं की तलाश कर रहा है। जिला हिसार आईआईटी स्थापना के सभी मापदंड पूरा करता है। इस संदर्भ में हिसार के कई गणमान्यों लोगों व संस्थाओं ने उन्हें आईआईटी की स्थापना के संबंध में आग्रह पत्र भी सौंपा है। हरियाणा में BJP सांसद भी लॉबिंग कर रहे
दरअसल IIT को लेकर हरियाणा BJP सांसदों ने लॉबिंग कर रहे हैं। सबका प्रयास है कि IIT जैसा संस्थान उनके संसदीय क्षेत्र में बने। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धमेंद्र प्रधान हरियाणा BJP के प्रभारी भी रह चुके हैं। हिसार को किसी तरह नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हिसार में भाजपा की पकड़ मजबूत है। हरियाणा से 3 केंद्रीय मंत्री हैं। करनाल से मनोहर लाल खट्‌टर, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत और फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर, ऐसे में इन तीनों के संसदीय क्षेत्र में इस संस्थान के बनने की उम्मीद है। हरियाणा में अब तक क्या हुआ, इसलिए जरूरी है IIT… जानिए किस जिले की दावेदारी के मजबूत पक्ष क्या…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *