हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज चंडीगढ़ और पंचकूला में रहेंगे। पंचकूला में आज सीएम के दो कार्यक्रम हैं। पहले कार्यक्रम में वह बीजेपी के अधिवक्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। वहीं इसके बाद आत्मनिर्भर भारत के तहत आत्मनिर्भर हरियाणा (सेल्फ हेल्प ग्रुप) की महिला सदस्यों से बीजेपी के पंचकमलम ऑफिस में चर्चा करेंगे। कल सीएम सैनी ने आत्मनिर्भर कार्यक्रम के तहत चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से बातचीत की थी। सीएम ने यात्रियों को स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया था। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी मौजूद रहे थे। वोकल फॉर लोकल पर सरकार का फोकस चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने का रास्ता वोकल फॉर लोकल से होकर ही गुजरेगा। यह लक्ष्य तभी हासिल होगा जब देश में बनी वस्तुओं का अधिकतम उपयोग होगा और लोकल उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में भारत दुनिया की 12वीं–13वीं अर्थव्यवस्था था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केवल 11 वर्षों में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन चुका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लोकल उत्पादों के उपयोग, उत्पादन को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता को अपनाने से भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में विश्वास रखा सीएम ने रेलवे विकास का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में रेल और सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया है। रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो रहे हैं। चंडीगढ़, पंचकूला रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कायाकल्प किया जा रहा है।
हरियाणा CM सैनी के पंचकूला में दो कार्यक्रम:वकीलों के सम्मेलन में शामिल होंगे; महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप मेंबर्स से करेंगे चर्चा
📅 Published: November 29, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
