हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, राइफल से किए दो फायर:पुलिस ने लाइसेंस धारक की पहचान की, निरस्तीकरण की तैयारी

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

शाहजहांपुर में हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो एक तिलक समारोह का बताया जा रहा है, जिसमें एक व्यक्ति राइफल से दो फायर करता दिख रहा है। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे राइफल के लाइसेंस धारक की पहचान कर ली है और लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वायरल वीडियो निगोही क्षेत्र का बताया जा रहा है, जबकि लाइसेंस धारक रोजा रहता है और मूलरूप से निगोही का रहने वाला बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति नौसिखिया लग रहा है, जिसे एक अन्य व्यक्ति फायरिंग का तरीका बता रहा है। एक व्यक्ति इसका वीडियो बना रहा था, जिसमें बाद में फिल्मी डायलॉग भी जोड़ा गया। गनीमत रही कि फायरिंग के दौरान राइफल की नाल इधर-उधर नहीं घूमी, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना टल गई। फायरिंग का तरीका बताने वाले शख्स ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया और कई लोगों को टैग भी किया। लोगों ने इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर पुलिस को टैग किया और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने एक्स पर ही जांच के निर्देश दिए। रोजा पुलिस की जांच में पता चला कि फायरिंग का तरीका बताने वाला व्यक्ति रोजा थाना क्षेत्र का एक प्राइवेट स्कूल संचालक बताया जा रहा है और राइफल का उसी के नाम पर लाइसेंस है। वहीं पुलिस ने कई बार लाइसेंस धारक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह थाने नहीं आया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि फायरिंग करने वाले वीडियो में इस्तेमाल राइफल के लाइसेंस धारक की पहचान कर ली गई है। वीडियो कब बनाया गया, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने यह भी बताया कि राइफल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *