हवेली बचाने के लिए डीएम से मिले अभिनेता चंद्रचूड़:​​​​​​​परिवार के लोगों पर जमीन पर कब्जा करने और फर्जी तरीके से बेचने का लगाया आरोप

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अलीगढ़ के जलालपुर एस्टेट के रहने वाले फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह मंगलवार को डीएम संजीव रंजन से मिले। अपनी मां कृष्णा देवी के साथ पहुंचे अभिनेता ने परिवार के लोगों पर ही हवेली को बेचने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि परिवार के लोगों ने पहले भी जमीन को फर्जी तरीके से बेचा है। मेरे माता–पिता ने बहुत अन्याय सहा अलीगढ़ के रोरावर क्षेत्र के जलालपुर में द हवेली जलालपुर एस्टेट–1885 (कल्याण भवन) के नाम से कोठी है। उनके सेना में कैप्टन थे और अलीगढ़ शहर से विधायक रहे थे। उनकी मां कृष्णा कुमारी देवी ओडीसा के महाराजा की बेटी हैं। चंद्रचूड़ सिंह ने कहा कि मेरे माता–पिता ने बहुत कुछ अन्याय सहा है। हमारी बहुत सी पुश्तैनी जमीन बेची गई है। और अब भी बेचने की तैयारी में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह अन्याय रोकने के लिए आए हैं। विधवा चाची पर लगाया आरोप चंद्रचूड़ सिंह का कहना है कि उनके चाचा गंगा सिंह स्वीडन में रहते थे। 2022 में पिता की मौत के बाद वह अलीगढ़ जलालपुर हवेली में आकर रहने लगे। उनका पत्नी गायत्री देवी से बहुत पहले तलाक हो गया था। इसके बाद वह स्वीडन में अपने बच्चों के साथ रहने लगीं। चाचा की मौत के बाद वह हवेली आ गईं। उस समय लगा था कि त्रयोदशी संस्कार के बाद वह लौट जाएंगी, लेकिन यहीं रह गईं। सोमवार को एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में चाची पर ही हवेली को बेचने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। कानूनी तरीके से लडे़ंगे डीएम से मिलने के बाद चंद्रचूड़ सिंह ने बताया कि सोमवार को एसएसपी नीरज कुमार जादौन से मिलकर प्रार्थनापत्र दिया था। चूंकि संपत्ति से जुड़ा हुआ मामला है, इसलिए डीएम से भी थे। उन्होंने कहा कि अब अगर कोई संपत्ति बेची गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी और कानूनी तरीके से ही लड़ा जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *