हाथरस में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:सड़क पार करते समय हुआ हादसा, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हाथरस में देर रात एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक पुष्पेंद्र की मौत हो गई। इगलास रोड पर गांव फतेहपुर के निकट अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल पुष्पेंद्र को पहले जिला अस्पताल और फिर अलीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक पुष्पेंद्र, अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव फतेहपुर निवासी प्रताप सिंह का पुत्र था। वह 25 वर्ष का था और मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। देर रात सड़क पार करते समय ही अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी थी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। परिवार के लोगों में मचा कोहराम गंभीर हालत में पुष्पेंद्र को पहले हाथरस के जिला अस्पताल ले जाया गया। परिजनों को सूचना मिलने पर वे भी अस्पताल पहुंच गए और उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ ले गए। हालांकि, अलीगढ़ में भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। परिजन शव को वापस हाथरस ले आए, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुष्पेंद्र अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। उसके एक बच्चे की उम्र मात्र तीन महीने है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *