हाथरस में मंगलवार देर शाम घरेलू विवाद के बाद एक दंपती ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। युवक को गंभीर स्थिति में अलीगढ़ रेफर किया गया है। यह घटना इगलास रोड स्थित माधव विहार कॉलोनी में हुई। 25 वर्षीय गोपाल यादव, जो पीतल ढलाई का काम करते हैं। उन्होंने अपनी 22 वर्षीय पत्नी रिया के साथ जहर का सेवन किया। उनकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी। शाम को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दंपती को तड़पता देख कुछ लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने रिया को मृत घोषित कर दिया, जबकि गोपाल को नाजुक हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया। दंपती की दो साल की एक बच्ची भी है। परिवार के सदस्य फिलहाल विवाद को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। घटना के बाद पुलिस भी मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
हाथरस में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत:पति गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर, 4 साल पहले हुई थी शादी
📅 Published: December 2, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
