हाथरस में दुल्हन की तबीयत बिगड़ी:बेहोश होकर गिरी, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हाथरस में एक दुल्हन की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। परिवार के लोग उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने बताया कि घबराहट और बेचैनी के कारण दुल्हन की यह हालत हुई है। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। गुरुवार की देर रात दुल्हन को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। दूल्हा दुर्गेश भी अस्पताल में दुल्हन के साथ गुमसुम बैठा रहा। उसने बताया कि उसकी पत्नी को अचानक घबराहट हुई, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। यह घटना कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौरपुर की निशा नामक युवती की शादी से संबंधित है। परिवार के लोग और रिश्तेदार रहे परेशान… उसकी शादी बुधवार को हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी दुर्गेश के साथ हुई थी। शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं। दुल्हन की हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग और रिश्तेदार भी परेशान दिखाई दिए। युवक का कहना था कि शरीर में हड़कल और घबराहट की वजह से दुल्हन बीमार हुई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *