हाथरस में बदमाशों ने एटीएम उखाड़ने का प्रयास किया:गैस कटर से काटा, फिर भी नहीं निकाल सके रुपए

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हाथरस के सिकंदराराऊ कस्बे में रात्रि में बदमाशों ने बैंक ऑफ इंडिया के एक एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया। यह घटना हाथरस रोड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर हुई। चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर एटीएम को काटने की कोशिश की, लेकिन वे नकदी निकालने में सफल नहीं हो सके। बुधवार की सुबह जब बैंक कर्मचारियों ने एटीएम को क्षतिग्रस्त पाया, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिकंदराराऊ के सीओ जेएन थाना और कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने एटीएम को जली हुई अवस्था में पाया, जिसकी सामने की प्लेट गैस कटर से काटने के निशान के साथ क्षतिग्रस्त थी। बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक को भी मौके पर बुलाया गया और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी केवल 9-10 मिनट तक ही घटनास्थल पर रुके थे, इसी दौरान उन्होंने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। तीन युवक बाइक पर आए थे और उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने एटीएम के आसपास मौजूद अतिक्रमण, जैसे जनरेटर, जूस मशीनें और अन्य सामान, को जेसीबी की मदद से हटवाकर नगर पालिका भिजवाया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि एटीएम के आसपास किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *